रांची: मुठभेड़ के दौरान झारखंड पुलिस ने PLFI के एरिया कमांडर को मार गिराया

0

Ranchi: Jharkhand Police killed PLFI area commander during encounter

रांची: झारखंड पुलिस ने सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद पीएलएफआई के एरिया कमांडर विशाल साहू को मार गिराया. घटना झारखंड की राजधानी के बाहरी इलाके ठाकुरगांव थाने से आधा किलोमीटर दूर मुरला टोला की है.मुरला टोला में पहले से मौजूद पीएलएफआई के उग्रवादियों ने पुलिस की एक टीम को अपनी ओर आते देखा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में एरिया कमांडर विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को भारी पड़ते देख विशाल के दस्ते के उग्रवादी जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।गौरतलब है कि विशाल बुडमू और ठाकुरगांव इलाके में सक्रिय था.

Ranchi: Jharkhand Police killed PLFI area commander during encounter

इसे भी पढ़े : चाईबासा: CM ने जनता की समस्याओं को सुन त्वरित समाधान हेतु पदाधिकारियों को निर्देश दिए

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here