Minister Champai Soren returning to Jharkhand today, was unwell for several days
बुखार, कमजोरी, मधुमेह तथा गैस्ट्रोएंटरोलॉजी से संबंधित समस्याओं की वजह से झारखंड के परिवहन एवं आदिवासी कल्याण मंत्री चम्पाई सोरेन (Champai Soren) को TMH जमशेदपुर (tmh jamshedpur) में भर्ती किया गया था। पिछले कई दिनों से उन्हें बुखार कमजोरी व अन्य शिकायतें थीं। वरीय चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।जहाँ से उन्हें चेन्नई रेफर किया गया था। मंत्री चम्पाई सोरेन का स्वास्थ्य अब काफी बेहतर है।आज वे झारखंड लौट रहे हैं। मंत्री चम्पाई सोरेन ने ट्वीट कर जानकारी दी ”जोहार साथियों,डॉक्टरों के अथक प्रयास, ईश्वर की कृपा तथा आप सभी की दुआओं से अब मेरा स्वास्थ्य काफी बेहतर है। आज मैं झारखंड लौट रहा हूँ। फिलहाल डॉक्टरों ने कुछ समय आराम की सलाह दी है।आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आपका प्यार, सहयोग और समर्थन ही मेरी ताकत है।जय झारखंड !!”इससे पहले झारखंड (jharkhand) सरकार के परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) की पुत्री श्रीमती दुखनी सोरेन (dukhni soren) ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि मंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) के स्वास्थ में पहले से काफी बेहतर सुधार आया है । उन्होंने जानकारी देते हुए ट्वीट किया था “आपके प्यार और दुआओं से आदरणीय @ChampaiSoren बाबा का स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है ।हजारों करोड़ों लोगों की दुआएं बाबा के साथ हैं ।वे जल्द ही आप सभी के बीच लौटेंगे।”
Minister Champai Soren returning to Jharkhand today, was unwell for several days
इसे भी पढ़े : यूथ जोड़ो – बूथ जोड़ो कार्यक्रम किया गया आयोजित



