रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक 1000रु का जुर्माना लगाया है. मामला अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है. उनके खिलाफ प्रताप कुमार नामक भाजपा कार्यकर्ता ने चाईबासा की निचली अदालत में शिकायतवाद दायर किया था. उसी मामले में आज जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में सुनवाई हुई. लेकिन राहुल गांधी के अधिवक्ता ने पक्ष रखने के लिए समय की मांग की. इसपर कोर्ट ने 1000 रुपए का जुर्माना लगाया है. मामले की अगली सुनवाई ग्रीष्मावकाश के बाद होगी. यह जानकारी झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने दी.आप को बता दे की यह मामला 2018 का है. 2018 में कांग्रेस के अधिवेशन में राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था कि भाजपा में एक हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है. यह कांग्रेस में संभव नहीं है.इसी बयान पर प्रताप कुमार ने चाईबासा की निचली अदालत में शिकायतवाद दाखिल किया था.




