पूर्व मुख्यमंत्री लैंड स्कैम, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी जेल में बंद हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (17 मई) सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली . शुक्रवार(17 मई) को ED की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया जा सका. जिसके बाद कोर्ट ने ईडी को मंगलवार (21 मई)तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.बता दे की हेमंत सोरेन ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के लिए अंतरिम रिहाई की मांग की थी.कोर्ट ने तत्काल राहत से मना करते हुए कहा कि ईडी सोमवार तक लिखित जवाब दाखिल करे. अब मामले पर मंगलवार, 21 मई को सुनवाई होगी. बता दे की झारखंड में एक दौर का मतदान हो चुका है. आगे 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान है.




