गांडेय उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने आज कहा हेमन्त जी की आवाज बनकर मैं आप सभी के बीच आयी हूं। भाजपा ने 20 साल राज्य में शासन किया और जानबूझकर लोगों को हक़-अधिकारों से वंचित किया। भाजपा की पूर्व डबल इंजन सरकार ने लाखों लोगों के राशन कार्ड निरस्त किए, राज्य में हजारों स्कूलों को बंद किया। इन्होंने राज्य के लाखों लोगों का आवास बंद कर भाजपा-शासित राज्यों को दे दिया। भाजपा नहीं चाहती झारखण्ड आगे बढ़े, यहां के लोग आगे बढ़े।आपके आशीर्वाद से जब हेमन्त जी के नेतृत्व में सरकार बनी तो उन्होंने कोरोना काल में प्रवासी भाइयों-बहनों को रेल, प्लेन और बसों से राज्य वापस लाने का काम किया ही, उसके बाद कई योजनाओं से लाखों लोगों को हक़-अधिकार देने का भी काम किया।भाजपा की डबल इंजन सरकार से लंबी लकीर खींची हेमन्त जी ने। यही कारण है उन्हें तानाशाही ताकतों ने षड्यंत्र के तहत जेल में डाल दिया।आप देखेंगे तानाशाही ताकतें लोकतंत्र और संविधान को बदलने की साजिश रच रही है। यह नहीं चाहते इनके सामने कोई आवाज उठाकर अपने हक-अधिकार की बात कर सके। भाजपा के इन्हीं मंसूबों को हमें पूरा नहीं होने देना है। हमारे हक-अधिकारों पर सेंध लगाने की कोशिश करने वाली इन तानाशाही ताकतों को करारा जवाब देना है।जब हमारा लोकतंत्र और संविधान संरक्षित रहेगा तो हम सभी लोग भी संरक्षित रह सकेंगे। आप सभी से आग्रह है इन तानाशाही ताकतों को चुनाव में वोट की चोट देने का काम करें।आगामी 20 मई को गांडेय में उपचुनाव होने वाला है। 1 नंबर पर तीर-धनुष पर बटन दबाकर आपके हक-अधिकार से खिलवाड़ करने वाली इन ताकतों को मुंह तोड़ जवाब दें।




