रांची : रातू थाना का दारोगा 35 हज़ार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

0
ranchi police

रांची : ACB ने आज सुबह रांची के रातू थाना का दारोगा सत्येंद्र कुमार सिंह को 35 हज़ार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि रातु थाना क्षेत्र की रहने वाली एक बबीता देवी के पति एक मामले में आरोपी हैं. महिला ने सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह से यह गुहार लगाई थी कि उसके पति के केस की जांच में जो सही है उसे शामिल किया जाय.सत्येंद्र सिंह ने महिला की मदद के लिए 35000 रुपए रिश्वत की मांग रखी जिसकी शिकायत महिला ने एंटी करप्शन ब्यूरो में दर्ज करवाई थी. जिसके बाद एक सप्ताह की जांच के बाद दरोगा को रेंज हाथों गिरफ्तार कर लिया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here