रांची: आगामी 10 जुलाई 2025 को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद् (Eastern Zonal Council) की 27वीं बैठक रांची में आयोजित की जा रही है।इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे. इस दौरान रांची में हाई अलर्ट जारी रहेगा. पूर्वी परिषद की बैठक रेडिसन ब्लू होटल में होनी है तो आसपास के एरिया में ऑटो और टोटो के प्रवेश पर भी बैन रहेगा.बैठक को लेकर तैयारी शुरू क्र दी गई है. एयरपोर्ट पर सारी सुरक्षात्मक तैयारी की जा चुकी है. एयरपोर्ट से लेकर रेडिएशन ब्लू के बीच में ट्रैफिक मैनेजमेंट, रूट लाइन सब कुछ तय करने का सिलसिला शुरू हो गया है.इस महत्वपूर्ण बैठक के सफल आयोजन हेतु प्रशासक के आदेशानुसार स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं को समयबद्ध व व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने का कार्य किया जा रहा है।आज, उप प्रशासक द्वारा निगम की टीम के साथ एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक, डोरंडा, मेन रोड एवं रेडिसन होटल के आस-पास के क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं सुगम यातायात व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की।इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बैठक के पूर्व वे नियमित सफाई की सघन निगरानी करें तथा शहर की छवि को बेहतर बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें। साथ ही सभी सुपरवाइजर अपने अपने क्षेत्र में पूर्ण सफाई कराए। उनके द्वारा स्वच्छता कॉरपोरेशन के प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में शहर के सड़को पर कूड़ा न दिखे।




