रांची में रविवार की रात कुछ युवकों ने पुलिस पर अपनी धौंस दिखाई। एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने जब उनकी कार रुकवाई तो उन्होंने पुलिस के साथ बदतमीजी की। दारोगा संजय यादव को गाली दी। इतना ही नहीं उनके साथ मारपीट की और उन्हें बर्दी उतरवा देने की धमकी भी दी।
दरअसल दरोगा संजय यादव के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक पर रात में एंटी क्राइम चेकिंग चलाया जा रहा था। इसी दौरान होंडा सिटी कार को पुलिस ने रुकवाया। पूछताछ करने की कोशिश की तो इतने में ही कार में सवार दो युवक राजेश कुमार और कुणाल चौरसिया ने दारोगा के साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगे। इतना ही नहीं दोनों युवकों ने दरोगा को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।



