रांची :बीती रात राँची पुलिस को सूचना मिली थी कि 6 साल पुराने सोनू इमरोज ह*त्याकांड में शामिल 2 अपराधी डीसी गुडडू उर्फ मो.इमरान और मो.शमशेर शादी समारोह में कोलकाता से राँची आया है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में डेली मार्केट थाना पुलिस और डोरंडा थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज में डोरंडा इलाके में एक मैरिज हॉल में दाखिल हुए.अपराधियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने एक अपराधी डीसी गुड्डू उर्फ इमरान को मैरेज हॉल के बाहर मैदान के पास पकड़ लिया, जबकि दूसरा अपराधी मो. शमशेर भागने में कामयाब रहा। गौरतलब है कि राँची में 6 साल पहले गैंगवार में कुख्यात अपराधी सोनू इमरोज की हत्या डेली मार्केट के पास टैक्सी स्टैंड में दिनदहाड़े कर दी गई थी।इस ह*त्याकांड में शामिल फरार एक अपराधी डीसी गुड्डू उर्फ इमरान को 6 साल बाद राँची पुलिस के हाथ आया है।




