हजारीबाग :बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 5 बजे कोलकाता से पटना जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोगों की दुखद मौ*त हो गई, अन्य करीब 12 घायल यात्रियों को अस्पताल में भारती किया गया है।जिले की डीसी ने इस दुर्घटना में हताहत हुए लोगों को आवश्यक सहयोग और बेहतर इलाज के लिए तत्काल चिकित्सको को निर्देशित किया गया है।
सीएम सोरेन ने शोक व्यक्त किया”हजारीबाग के बरकट्ठा में सड़क हादसे में 4 लोगों के मरने की खबर से मन दुखी है। परमात्मा दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दे।दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 3 लोगों और अन्य घायलों को आवश्यक सहयोग और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।”
डीसी नैंसी सहाय ने शोक व्यक्त किया “आज सुबह करीब 5 बजे कोलकाता से पटना जा रही एक सवारी बस (वैशाली बस) के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। इस दुर्घटना में मृतकों और घायलों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ।इस दुर्घटना में हताहत हुए लोगों को आवश्यक सहयोग और बेहतर इलाज के लिए तत्काल चिकित्सको को निर्देशित किया गया है। सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करती हूं।”




