रांची: राज्यसभा चुनाव में 6 विधायकों की गद्दारी के बाद झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि हेमंत सोरेन अब 56 नहीं बल्कि 50 विधयाकों के ही नेता हैं. सुप्रियो भट्टाचार्य कहते हैं जिनका मत गिरा है उनके नेता हेमंत जी और राहुल गाँधी जी हैं और जो 28 वोट परिमल नाथवानी जी को मिला है उके नेता आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी अमित शाह जी और नितिन नवीन जी हैं तीन वोट जो निरस्त हुए उनके नेता विचारहीन हैं.




