लखनऊ:कोचिंग सेंटर के भीषण आग में 15 लोगों की मौ*त, पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

0
Lucknow

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को एक बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इमारत में संचालित कोचिंग सेंटर और अन्य संस्थान आग की चपेट में आ गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें अधिकांश छात्र बताए जा रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद इमारत में तेजी से धुआं भर गया और बाहर निकलने के रास्ते अवरुद्ध हो गए। जान बचाने के लिए कई छात्रों ने खिड़कियों, छज्जों और बिजली के तारों के सहारे नीचे उतरने या छलांग लगाने की कोशिश की। इस दौरान कई छात्र घायल हो गए। घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।आग लगने की एक दुखद घटना में कई लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here