रांची : कोलकाता रेप और हत्या के मामले में देश के डॉक्टर देशव्यापी हड़ताल पर हैं। आज देशभर के सभी छोटे बड़े अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। ये हड़ताल 24 घंटे रहेगा और रविवार सुबह 6 बजे ख़त्म होगा। रिम्स, रांची में भी डॉक्टर हड़ताल पर हैं। सादर हॉस्पिटल, राँची में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। झारखंड आईएमए, रिम्स जेडीए, झासा, आईएमए की महिला विंग, आरडीए सीआईपी, एचएचपीआई, आईएपी, आईडीए, आईएपी, झारखंड पारा चिकित्सक संघ सहित राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों समेत निजी अस्पताल अगले 24 घंटे के लिए ओपीडी सेवाएं ठप रहेंगी।सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेंगी। सभी नियमित सर्जरी भी बंद कर दी गई हैं।


