उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री अवैध बालू उठाव की लगातार मिल रही शिकायतों पर काफ़ी गंभीर हैं। जिसका असर काफ़ी बड़े पैमाने पर देखने को मिल रहा है। उनके दिशा-निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी रांची एवं माइनिंग इंस्पेक्टर द्वारा औचक निरीक्षण करते हुए कल रात्रि से ही लगातार मेसरा थाना, दलादली टीओपी, टूपुदाना, बेड़ो, लापुंग थाना अंतर्गत कुल- 15 गाड़ी पकड़ी गई। जिसमें अवैध बालू लदी गाड़ी- 12 एवं स्टोन चिप्स लदी गाड़ी-03 पकड़ी गई।05 थानों में कुल-15 वाहन एवं 45 अभियुक्तों पर F.I.R. की कार्रवाई की जा रही है। जिसमें विधि सम्मत धाराओं के तहत वर्णित वाहन मालिकों ड्राइवरों एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कारवाई की जाएगी।




