रांची:निबंधन, परिवहन, उत्पाद, खनन और वाणिज्यकर से प्राप्त राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में डीसी ने जारी किए निर्देश

0

रांची: आज आंतरिक संसाधन एवं कार्य बल (खनन उत्पाद एवं परिवहन) समेत निबंधन से प्राप्त राजस्व की समीक्षा बैठक में रांची अवर निबंधक ने बताया कि दस्तावेज के निबंधन, शहरी क्षेत्रों में फ्लैटों के निबंधन और अन्य से राजस्व की प्राप्ति हो रही हैं. रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा द्वारा वित्तीय वर्ष के शेष माह में शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश जारी किया.डीसी ने कबाड़ी वाहन विभिन्न भवनों और अन्य जगहों में कबाड़ के रूप में पड़ी हैं, उसे स्क्रैब कराने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश जारी किया है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष-2023-24 तक कुल वसूली का 60 प्रतिशत तक लक्ष्य की प्राप्ति हो गई है। डीसी ने एमआरपी मूल्य से ज्यादा वसूली करने वाले शराब दुकानदारों पर कार्रवाई करने और शहर में पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित कराने का निर्देश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here