झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के 5वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता और रघुबर दास

0

आज झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के 5वें स्थापना दिवस समारोह में स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास शामिल हुए।डॉ राम मनोहर लोहिया के 56वीं पुण्यतिथि पर झारखण्ड प्रदेश वैश्य मोर्चा के 5वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने का अवसर प्राप्त हुआ, इस अवसर पर समाजहित में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा आजादी के आंदोलन से लेकर अब तक वैश्य समाज ने देश और लोगों की काफी सेवा की है। आज के समय में संगठन ही असली ताकत है। समाज के लोगों को संगठित होकर अपनी शक्ति दिखानी है।बन्ना गुप्ता ने कहा”ओबीसी को 27% देना हमारा अधिकार भी हैं और राजनीतिक प्रतिबद्धत्ता भी, हमारी सरकार ने विधानसभा से इसे पारित करा कर भेज दिया है, जब तक ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रहेगा”कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और स्वास्थ मंत्री के अलावा विधायक नविन जैस्वाल, वैश्य मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और महेश्वर साहू समेत सैकड़ो की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here