रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए भाजपा के सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ रांची विधायक सीपी सिंह ने 18 मई को लालपुर मण्डल अंतर्गत मोरहाबादी सब्जी बाजार, अंतु चौक, न्यू एरिया मोरहाबादी, ग्रीन पार्क, मान्या पैलेस होते हुए मोरहाबादी स्थित दुर्गा मंदिर तक पदयात्रा कर लोगों से कमल फूल छाप पर वोट देने की अपील की।भाजपा के सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ आज सुखदेवनगर मण्डल अंतर्गत रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर से जनसम्पर्क अभियान प्रारंभ कर अलकापुरी, आर्यपुरी, शिवपुरी, इंद्रपुरी रोड नंबर-13, बिरला मैदान होते हुए कृष्णा नगर कॉलोनी तक पदयात्रा कर लोगों से रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में मतदान करने की अपील की।रांची से भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय उम्मीदवार संजय सेठ के समर्थन में सीपी सिंह ने मोरहाबादी मैदान में मॉर्निंग वॉकर ग्रुप के सदस्यों के साथ भाजपा को वोट देने को लेकर चर्चा किया एवं पौधा रोपण किया।




