Ranchi: धुर्वा स्थित CRPF कैंप 133 में पदस्थापित हवलदार बसंत कुमार ने शनिवार की शाम सल्फास की गोली खा ली थी . जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था.रविवार को इलाज के दौरान CRPF के जवान की मौत हो गई. इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह सामने नहीं आ पायी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.


