राँची: राइट्स लिमिटेड कंपनी के चार लोगों को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

0

सीबीआई ने शुक्रवार को कंपनी राइट्स लिमिटेड के जीएम प्रोजेक्ट, डिप्टी जीएम प्रोजेक्ट और कांट्रेक्टर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.रिपोर्ट के अनुसार इन अधिकारियों द्वारा 10 लाख रुपये घूस की मांग की गई थी. जिसके बाद पांच लाख रुपये दिया गया था और पांच लाख देना बाकी था, जिसके बाद सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर दिया.राइट्स कंपनी के जिन अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई है उनमें जीएम प्रोजेक्ट अभय कुमार, डिप्टी जीएम प्रोजेक्ट राजीव रंजन, हरदेव कंस्ट्रक्शन प्रा लि. के ओनर अवतार सिंह और हरदेव कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी शशि शामिल हैं.

सूत्रों के मुताबिक़ आज से करीब चार साल पहले भारतीय रेल से जुड़ी कंपनी राइट्स लिमिटेड के एक वरिष्ठ अधिकारी को इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की एक कंपनी के प्रतिनिधि से कथित तौर पर 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. अधिकारी के वेंकटेश्वर राव राइट्स के सिकंदराबाद प्रोजेक्ट ऑफिस में ग्रुप जनरल मैनेजर, सिविल (जीजीएम सिविल) के पद पर कार्यरत थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here