Ranchi : आज यानी 24 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शाम 4:00 बजे प्रोजेक्ट भवन में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई.आज 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी .पीएम सड़क योजना के 19 पथ 12 पुल के लिए 208 करोड़ की मंजूरी मिल गई है.विमेंस हॉकी में हुए खर्च को घटनोत्तर स्वीकृति दी गई है.वृद्धा पेंशन योजना में संशोधन कर राज्य के 50 वर्ष और उससे उपर के एसटी,एससी और 50 वर्ष की सभी महिलाओं को वृद्धा पेंशन के प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है.गर्भवती महिलाओं को मातृत्व किट देने पर स्वीकृति दी गई है .पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया जाएगा जिसके अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद होंगे.कृषकों, महिला सहायता समूहों के लिए मुख्यमंत्री ट्रैक्टर योजना शुरू करने को लेकर 80 करोड़ की मंजूरी मिल गई है .शीतकालीन सत्र के सत्रावसान को घटनोत्तर मंजूरी,झारखंड में 140 मध्य विद्यालयों को उत्क्रमित कर उच्च विद्यालय बनाने को मंजूरी ,झारखंड वूमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में व्यय हुई अतिरिक्त राशि 4.96 करोड़ की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई है.


