Ranchi :आज राज भवन में उत्तर प्रदेश एवं दादरा तथा नगर हवेली एवं दमन तथा दिव के राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया।उक्त अवसर पर लोक गीत एवं लोक नृत्य की भी प्रस्तुति की गई।राजभवन में आज उत्तर प्रदेश और दादरा तथा नगर हवेली और दमन तथा दीव का स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने कहा कि देश के विभिन्न प्रांतों का अपना गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत रही है। विविधता में एकता ही हमारी शक्ति है।



