रांची: आज दिनांक–08.04.25 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें एक व्यक्ति एक कुत्ते को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है। जिसके पश्चात पुलिस द्वारा संबंधित वीडियो का अवलोकन किया गया तथा पशु सुरक्षा N.G.O के संचालक सदर, जिला–रांची के लिखित आवेदन के आधार पर टाटीसिलवे थाना में कांड दर्ज करते हुए आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया है।



