विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जिलावार समीक्षा कर सीएम सोरेन ने जारी किए कई निर्देश

0
hemant soren

रांची : मुख्यमंत्री Hemant Soren ने अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की ।इस दौरान विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जिलावार समीक्षा कर कई निर्देश दिए।मुख्यमंत्री Hemant Soren ने इस दौरान कहा समय सीमा के अंतर्गत छात्रवृत्ति राशि का भुगतान सुनिश्चित करें।जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था प्रदान की जाए।गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो इसका विशेष ध्यान रखें। अफीम की खेती हर हाल में रोकी जाए.महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी विकास योजनाओं के संचालन में पूरी तत्परता, पारदर्शिता एवं प्रतिबद्धता के साथ तेजी लाएं.सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया कि विकास की गति को तेज करने में आपसभी की कार्यशैली अहम भूमिका रखती है, ऐसे में आप सभी इस बात का विशेष ख्याल रखें कि योजनाएं तय समय सीमा में पूरी हो, ताकि अधिक से अधिक जनमानस को योजनाओं का लाभ मिल सके.सीएम ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का वेरिफिकेशन कार्य अगले 15 दिनों के अंदर पूरा कर लें. उन्होंने कहा कि बैंक और मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों से समन्वय स्थापित कर बैंक अकाउंट आधार से लिंक करने के कार्य को शीघ्र पूरा करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here