रांची: Operation Sindoor की सफलता के बाद भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

0
sanjay setth

Operation Sindoor की सफलता के बाद सैन्य जवानों के सम्मान में रांची में निकाली गई भव्य Tiranga Yatra में सांसद संजय सेठ शामिल हुए। सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया। सांसद संजय सेठ ने कहा ”सिंदूर की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत इरादों को दुनिया ने देखा है।यह तिरंगा यात्रा भारत के शौर्य और सेना के अदम्य साहस को समर्पित है। आतंकवाद के विरुद्ध इस लड़ाई में तिरंगा हमारी एकता, हमारी अखंडता का परिचायक है। मातृभूमि की रक्षा में अहर्निश अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे सभी वीर जवानों को मेरा प्रणाम।” रांची में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय, रांची के विधायक सीपी सिंह, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, ग्रामीण जिलाध्यक्ष धीरज महतो, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, भाजपा नेता सुबोध सिंह गुड्डू,आरती कुजूर, सत्यनारायण सिंह, अमित कुमार, रोमित नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और रांची के नागरिक मौजूद रहे।लालपुर स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर Tiranga Yatra का समापन हुआ।सभी ने धरती आबा को नमन् कर, अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here