रांची के जाने-माने बिल्डर और व्यवसायी अनुराग सरावगी ने रात करीब 11 बजे मेन रोड स्थित ब्लेयर अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट से कूदकर आत्मह*त्या कर ली.शहर के सफल और स्थापित उद्यमियों में गिना जाता था.रांची के ब्लेयर अपार्टमेंट में व्यवसायी अनुराग सरावगी की मौत के मामले में सामने आया है कि गुरुवार रात वे घर पर अकेले थे, जबकि पत्नी और बच्चे तमिलनाडु गए हुए थे। अपार्टमेंटवासियों के अनुसार वे देर रात किसी से मोबाइल पर ऊंची आवाज में बात कर रहे थे। सूचना मिलते ही हिंदपीढ़ी थाना पुलिस, सिटी एसपी और कोतवाली डीएसपी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। गिरने से उनका मोबाइल भी टूट गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।पुलिस कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।




