राँची: ओरमांझी के तिहरे हत्याकांड के 11 आरोपियों में से 8 गिरफ्तार

0

राँची के ओरमांझी में सूअरों द्वारा फसल को नष्ट किए जाने पर तिहरे हत्याकांड के 11 आरोपियों में से 8 को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अन्य आरोपियों के लिए छापेमारी जारी है।पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। मालूम हो की राँची के ओरमांझी में सूअर चराने को लेकर विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों पति जनेश्वर बेड़िया (उम्र 42 वर्ष) और उनकी दो पत्नियों सरिता देवी (उम्र 39 वर्ष) और संजू देवी (उम्र 25 वर्ष) की दिनदहाड़े ह’त्या कर दी गई है।कुछ दिन पहले एक परिवार के सूअरों ने अपने पड़ोस के खेत मे फसल को नष्ट कर दिया था, जिसके बाद दो परिवारों के बीच इसे लेकर विवाद छिड़ गया। मंगलवार की रात 11 बजे हाथों में डंडे लेकर करीब 10 लोगों ने लाठी और कृषि उपकरणों से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान ले ली .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here