झारखंड की राजधानी रांची में दीवार गिरने से दो बच्चे उसके नीचे दब गए. दोनों बच्चों की दीवार गिरने से मौत हो गई. इससे गुस्साये लोगों ने हिनू चौक को जाम कर दिया है. घटना 4 मार्च की सुबह यूको बैंक के पास हुई है.अरगोड़ा के अंचल अधिकारी, रांची के सिटी एसपी और हटिया के विधायक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.बताया जा रहा है कि दीवार ढहने की घटना एक कंस्ट्रक्शन साइट पर हुई है. यहां एक भवन का निर्माण हो रहा था.3 मार्च की रात को बारिश होने की वजह से अचाक निर्माणाधीन दीवार ढह गई. इसके नीचे दो बच्चे दब गए. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची. राहत एवं बचाव का कार्य जारी है. दो अबोध बच्चों की मौत से गुस्साये स्थानीय लोगों ने हिनू चौक को जाम कर दिया.सोमवार को करीब सुबह 10 बजे डोरंडा थाना क्षेत्र में सृष्टि हॉस्पिटल के पास बन रहे अपार्टमेंट के निकट स्थित एक दीवार ढह गई. इसमें अपार्टमेंट में काम कर रहे मजदूरों के दो बच्चे की दबकर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. मृतक बच्चों में एक की उम्र 5 साल और दूसरे की उम्र ढाई से तीन साल के बीच है.मृतक बच्चों के नाम सुमन (5) और चाहत कुमारी हैं. सुमन गुमला का रहने वाली है. लीलावती नाम की एक महिला भी घायल हुई है.मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की जा रही है, जबकि घायल को 10 लाख रुपए देने की मांग की जा रही है. बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट बनाने के लिए नींव खोदी गई थी. इसी के पास में गिरिधारी इंटरप्राइजेज की दीवार थी, जो बारिश की वजह से ढह गई.इस हादसे में दो बच्चों की मौत के बाद हिनू के लोग उत्तेजित हो गए और उन्होंने रोड को जाम कर दिया. मुआवजे की मांग कर रहे हैं. . अपार्टमेंट का निर्माण करा रहे बिल्डर का नाम गुड्डू मिश्रा है, जबकि ठेकेदार का नाम महेश सिंह है.रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता और हटिया के विधायक नवीन कुमार जायसवाल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.और इसकी जांच में जुटे है .



