रामगढ़ :CCL भुरकुंडा क्षेत्रीय वर्कशॉप में तीन दर्जन से अधिक चोरों ने डाका डाला,सुरक्षाकर्मियों की पिटाई की

0

रामगढ़ : भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत नदी किनारे स्थित सीसीएल के क्षेत्रीय वर्कशॉप में गुरुवार की देर रात लोहा व स्क्रैप चोरों ने जमकर उत्पात मचाया.चोरों ने सीसीएल के सुरक्षाकर्मियों और होम गार्ड जवानों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे दो जवानों के सिर में चोट लग गयी.मामले की सूचना भुरकुंडा ओपी पुलिस को दी गयी है.रिवर साइड स्थित सीसीएल रीजनल वर्कशॉप में शनिवार की देर रात तीन दर्जन से अधिक चोर पहुंचे।कुत्ते के भौंकने पर सुरक्षाकर्मियों ने चोरों को देख लिया और सायरन बजाने की कोशिश की। लेकिन सायरन नहीं बजा.सुरक्षाकर्मी भागकर सुरक्षा कक्ष में पहुंचे और गेट बंद कर दिया।साथ ही चोरों ने सुरक्षाकर्मियों को जान से मारने की चेतावनी देते हुए गेट खोलने को कहा और गेट तोड़ने की कोशिश करने लगे.सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट न करने की अपील करते हुए गेट खुलवाया।चोरों ने अंदर घुसकर सुरक्षाकर्मियों और होम गार्ड के जवानों पर हमला कर दिया.मारपीट में दो होम गार्ड जवानों का सिर फट गया.चोरों ने सभी को एक कमरे में बंधक बना लिया और लूटपाट शुरू कर दी.क्या-क्या सामान लूटा गया है, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.सुरक्षाकर्मियों में दहशत का माहौल है.घटना से एक बार फिर भुरकुंडा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here