झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार से ही पूरे राज्य में बारिश हो रही है।पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश रामगढ़ जिले में दर्ज की गई है। वहीँ इसके बाद साहेबगंज में भरी बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग का कहना है की बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने और ओडिशा से साइक्लोनिक सर्कुलेशन के झारखंड में प्रवेश करने के कारण राज्य में बारिश हो रही है जो की 18 जुलाई तक होगी। अभिषेक आनंद, IMD निदेशक, रांची ने कहा अगले 2 दिनों में झारखंड में कुछ जगहों पर भारी बारिश और 1-2 जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना है। झारखंड के दक्षिणी और मध्य भाग में ज्यादा बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।



