रांची: तुपुदाना में गांजा पीने के दौरान हुए विवाद में गार्ड की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

0

रांची: तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बसारगढ़ स्थित एक अपार्टमेंट में नशे के दौरान हुए विवाद में गार्ड की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. यह घटना शनिवार देर रात की है जब गांजा पीने के दौरान हुए विवाद में अपार्टमेंट के गार्ड विद्यानंद शर्मा की हत्या कर दी गई.घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. वहीं हत्या के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. विद्यानंद शर्मा मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले के रहने वाले थे और यहां गार्ड की नौकरी करते थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here