रामगढ़:बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड के ललपनिया स्थित आदिवासी समुदाय के पवित्र धार्मिक स्थल लुगुबुरू गए लगभग 40 लोगों से भरी बस पलटने के बाद 1 की मौ*त हो गयी.वहीं 5 लोगो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जबकि इस हादसे में कई घायल हो गए.जेएमएम विधायक संजीव सरदार ने आज दुर्घटना में घायल लोगों से उप स्वास्थ्य केंद्र गोला एवं सदर अस्पताल रामगढ़ पहुँचकर कुशलक्षेम जाना.जेएमएम विधायक संजीव सरदार ने कहा ”पोटका से लुगुबुरू के दर्शन हेतु गए तीर्थ यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। आज दुर्घटना में घायल लोगों से उप स्वास्थ्य केंद्र गोला एवं सदर अस्पताल रामगढ़ पहुँचकर कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से उपचार के संबंध में जानकारी ली।स्वस्थ लोगो को डिस्चार्ज करवाकर उनके घरों तक पहुँचाने की व्यवस्था करवाया एवं अन्य घायलों को बेहतर उपचार हेतु जमशेदपुर ले जाया जा रहा है।हमारी सरकार और मैं खुद इस दु:ख की घड़ी में मृतक के परिजन व घायलों के साथ खड़ा हूँ। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं।”




