सीएम सोरेन ने केंद्र सरकार को घेरा “व्हिस्पर कैंपेन के लिए हर विधानसभा में 1 करोड़ से अधिक खर्च कर दिए”

0
hemant soren

झारखण्ड : सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा”साथियों,बिहार, छत्तीसगढ़, ओड़िशा और बंगाल से आए लोग – जिन विधानसभाओं में चुनाव हो रहे हैं, वहाँ चौक-चौराहों पर चुनाव पर चर्चा करते हुए मिलेंगे।यह भाजपा का नया शिगूफा है, जिसे “व्हिस्पर कैंपेन” कहते हैं। इसके लिए हर विधानसभा में एक करोड़ से अधिक खर्च कर दिए गए हैं। जैसा वीडियो में दिख रहा है, कुछ वैसा ही है।इन सब के केंद्र में होता है डर:वे आकर अपने काम की बातें नहीं करेंगे बल्कि आपको झूठी बातों से डराएंगे नकली डर दिखाएंगे कोई मुद्दे नहीं हैं, उस पर आपको बरगलाएंगे हमारे पास इलेक्टोरल बॉन्ड, नकली दवाइयां, नकली वैक्सीन से देशवासियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर जुटाए गए चंदे तो नहीं हैं। इसलिए मैं आप सभी झारखंड वासियों से अपील करता हूँ कि आप सब मेरे लिए आज और कल “व्हिस्पर” नहीं, खुलकर कैंपेन करें – क्योंकि झारखंडियों के स्वभाव में डरना और धीरे-धीरे चोरी से बोलना नहीं होता।व्हिस्पर नहीं, बोल्ड होकर बोल! जय झारखंड”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here