रामगढ़: लगभग 40 लोगों से भरी एक बस आदिवासियों के धार्मिक स्थल रजरप्पा के लुगुबुरू से पूर्वी सिंहभूम लौट रही थी. तभी जिले के गोला मुरी मार्ग के बरलंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत हारुबेरा रम्हारु गांव के समीप यात्रियों से भरी ये बस अनियंत्रित होकर भीषण हादसे का शिकार हो गई, जिसमें एक महिला की मौ*त हो गई.महिला की पहचान लेवाडीह निवासी सोनाली टुडू के रूप में हुई है. बस में सवार 24 से अधिक लोग घायल हो गए जबकि 5 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. दुर्घटना की सूचना पर बरलंगा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला भेजा.




