झारखण्ड में दिखा ‘ला नीना’ का प्रभाव,24 घंटे में 5 डिग्री गिरा तापमान

0
cold weather

झारखण्ड : ‘ला नीना’ (la niña) के प्रभाव से पूरे राज्य में अचानक ठंड बढ़ गई है।राज्य के कई जिलों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है।रांची, धनबाद और जमशेदपुर जैसे शहरों में ठंडी हवाएं चल रही हैं।बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट देखी गयी है। रांची समेत पूरे झारखण्ड में सुबह की ठंडी हवाओं से लोगों को कंपकपाहट महसूस हो रही है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार ला नीना का प्रभाव देर से शुरू हुआ है, लेकिन अब इसका असर तेजी से महसूस किया जा रहा है।मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here