रामगढ़: दो दिनों के लिए बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता 17 जून से शुरू

0

रामगढ़ : रामगढ़ जिला बैडमिंटन संघ की बैठक शनिवार देर शाम केन्द्रीय कर्मशाला गेस्ट हाउस नया नगर बरकाकाना में आयोजित की गयी.बैठक में झारखंड बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया.एसोसिएशन के जिला उप सचिव व सह राष्ट्रीय रैफरी आलोक सिंह ने बताया कि जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप टूर्नामेंट का आयोजन 17 व 18 जून को सामुदायिक भवन नया नगर बरकाकाना में किया जाएगा.जूनियर लड़के और लड़कियों को तीन कैटेगरी अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 में बांटा गया है।सीनियर वर्ग में 19 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।साथ ही वेटरन 35 से 45 व 45 से ऊपर के खिलाड़ियों के लिए भी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट सिंगल्स और डबल्स में खेला जाएगा।बैठक की अध्यक्षता आलोक सिंह ने की।एसोसिएशन ने अधिक जानकारी के लिए 8002137491, 9905175400 और 7762857011 पर संपर्क करने के लिए फोन नंबर जारी किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here