रांची : कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू तथा भाजपा के समीर उरांव का कार्यकाल तीन मई को खत्म हो रहा है। इन सीटों के लिए ही चुनाव होगा।झारखंड से राज्य सभा की दो सीटों के लिए चुनाव 21 मार्च को होगा और उसी दिन शाम पांच बजे चुनाव परिणाम भी जारी किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा 4 मार्च को इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 11 मार्च निर्धारित की गई है। 12 मार्च को नामांकन की जांच होगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 14 मार्च निर्धारित की गई है। 21 मार्च को चुनाव पूर्वाह्न नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा।



