मनी लांड्रिंग के आरोपित अधिवक्ता राजीव कुमार को बंगाल पुलिस ने गत 31 जुलाई को 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद राजीव कई दिनों से जमानत के लिए कोर्ट के चक्कर काट रहे थे। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने आज उनकी जामनत याचिका पर सुनवाई करते हुए अधिवक्ता राजीव को बड़ी राहत दे दी है।अदालत ने अधिवक्ता राजीव को जामनत दे दी है अब राजीव के जेल से बाहर आने का रास्ता बिलकुल साफ़ हो गया है। बता दें कि 1 अक्टूबर को ईडी की विशेष अदालत ने राजीव कुमार को जमानत देने से इंकार कर दिया था। बाद में 11 अक्टूबर को राजीव कुमार ने झारखंड हाईकोर्ट में जमानत की गुहार लगाई थी।



