hotwar jel me chhapa : रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागर (होटवार), जहां निलंबित खान सचिव पूजा सिंघल, मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी समेत कई मनी लॉन्डरिंग के आरोपी अपनी सजा काट रहे हैं,में आज सुबह- सुबह छापेमारी की गई. DC राहुल कुमार सिन्हा और SSP किशोर कौशल के नेतृत्व में एसडीएम, सिटी एसपी, सिटी डीएसपी और सदर डीएसपी सहित कई अन्य डीएसपी और थानेदार के साथ छापेमारी टीम होटवार जेल पहुंची.छापेमारी के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन सम्भावना जताई जा रही है कि पंकज मिश्रा फोन प्रकरण को लेकर छापेमारी की गई है. बता दें कि पंकज मिश्रा न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान फोन के जरिए कई वरीय अधिकारियों से बातचीत किया करता था. इस मामले में ईडी ने 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
hotwar jel me chhapa :



