राजस्थान सरकार के एक इंजीनियर को चार जनवरी को एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने और उनके पैर छूने की कोशिश करने के आरोप में शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद इंजीनियर को निलंबित कर दिया।पीएचईडी चीफ इंजीनियर (प्रशासन) ने कहा “पीएचईडी की जूनियर इंजीनियर अम्बा सियोल ने 4 जनवरी को रोहट में स्काउट गाइड जाम्बोरे के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति के पैर छूने का प्रयास करके प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था।इसलिए राजस्थान सिविल सेवा नियम के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना को उनकी सुरक्षा में गंभीर चूक मानते हुए गंभीरता से लिया और राजस्थान पुलिस से रिपोर्ट मांगी।



