मणिपुर जैसी शर्मनाक घटना राजस्थान के प्रतापगढ़ में भी देखने को मिली है। महिला के पति ने उसकी पिटाई की और उसे निर्वस्त्र कर गांव में करीब एक किलोमीटर तक घुमाया।महिला को निर्वस्त्र करके पीटने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर मामले में तीनों मुख्य आरोपियों समेत 9 आरोपियों को रात में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा”प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने एवं इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलवाई जाएगी.”घटना गुरुवार को प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र के पहाड़ा ग्राम पंचायत के निचलाकोटा गांव में हुई.पीड़िता की एक साल पहले शादी हुई थी. आरोप है कि वह गांव में ही दूसरे व्यक्ति के साथ रहने लगी थी।धरियावद के थाना प्रभारी पेशावार खान के मुताबिक़ शर्मनाक घटना 21 वर्षीय महिला के साथ गुरुवार को की गई। थाना इलाके के पहाड़ी गांव में महिला के साथ शर्मनाक हरकत उसके पूर्व पति काना और अन्य रिश्तेदारों ने की। महिला के साथ मारपीट की गई। उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया।



