चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग के दसवें दिन ISRO ने आज सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य-L1 की सफल लॉन्चिंग किया। शनिवार सुबह 11.50 बजे PSLV-C57 के XL वर्जन रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से आदित्य L1 को लॉन्च किया गया। रॉकेट PSLV आदित्य को पृथ्वी की निचली कक्षा में छोड़ेगा।यह करीब 4 महीने बाद लैगरेंज पॉइंट-1 (L1) तक पहुंचेगा। इस पॉइंट पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता, जिसके चलते यहां से सूरज पर आसानी से रिसर्च किया जा सकता है। झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने बधाई देते हुए कहा ”अभूतपूर्व!चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद आज इसरो के हमारे महान वैज्ञानिकों ने सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य-L1 की सफल लॉन्चिंग की है।इस अवसर पर देश सहित इसरो के समस्त वैज्ञानिकों और उनके परिवारों को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।”



