राजस्थान : पति के सामने पत्नी से 5 लोगों ने किया दुष्कर्म

0

देश के अधिकांश राज्यों में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाए हो जाना ये बस एक मामूली बात बन चुकी है। ऐसा बोलना भी गलत नहीं होगा क्योंकि हर दिन कई राज्यों से दुष्कर्म से जुड़ी खबर आती रहती है। सबसे हद तो तब हो जाता है जब महिला अपने पति के साथ होकर भी दुष्कर्म का शिकार हो जाती है ,ऐसा मामला राजस्थान से सामने आया है।

राजस्थान के बारन जिले में पति के सामने एक महिला से 5 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, मामला शनिवार का है जब 30 वर्षीय पीड़ित महिला अपने पति और 8 वर्षीय बहन के साथ बाइक पर घर वापस आ रही थी। उसी समय 5 लोगों ने महिला को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।

महिला बारन में ही बालाजी मंदिर से दर्शन के बाद अपने घर आ रही थी। SP विनीत कुमार बंसल ने बताया कि महिला का आरोप है कि दुष्कर्म करने वाले 5 लोगों में उसके पूर्व पति का भाई भी शामिल था। महिला ने बताया कि पांचों ने उनकी बाइक को बारन-अटरू हाईवे पर रोका। इसके बाद आरोपी महिला और उसके पति को निकट के खेत में ले गया। आरोपियों ने पति को बांध दिया और फिर उसके सामने ही महिला से दुष्कर्म कर फरार हो गए।

बाद में महिला अपने पति के साथ सदर पुलिस थाने पहुंची और वहां शिकायत दर्ज करवाई । पुलिस ने बताया कि महिला की मेडिकल जांच हो गई है और उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया। पुलिस फिलहाल आरोपियों के खोजबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला और उसके पूर्व पति के परिवार ने पहले भी एक-दूसरे पर पुलिस केस किए हुए हैं, इसलिए पुलिस मामले की जांच हर ऐंगल से कर रही है।