बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बेऊर कारा में छापेमारी की गई। प्रशासन के आदेश पर फुलवारी शरीफ एसडीओ दलबल के साथ बेऊर जेल पहुंचे और पांच टीमें बनाकर जेल के सभी बैरकों में तलाशी ली। इस दौरान कैदियों और बंदिया के पास गुटखा और खैनी जब्त की गई।तीन घंटे तक चली छापेमारी से बंदियों-कैदियों में मचा रहा हड़कंप। वहीं बेऊर प्रशासन में भी अफरातफरी का माहौल रहा। छापेमारी के बाद एसडीओ ने बताया कि कोई जेल से कोई आपत्तिज़नक वस्तु बरामद नहीं हुआ है।बिहार विधानसभा चुनाव में सलाखों में बंद अपराधी किसी को डरा-धमका न सकें। इसके लिए पुलिस की ओर से 16 कुख्यातों को बहुत जल्द बेऊर कारा से दूसरे जिलों की जेलों में शिफ्ट करने की तैयारी की गई है। इन अपराधियों की बकायदा सूची भी तैयार कर ली गई है। दरअसल, पुलिस को आशंका है कि बेऊर जेल में कुछ ऐसे कुख्यात हैं, जो जेल में रहकर चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। उनके द्वारा अपने गुर्गों से बड़ी वारदातों को भी अंजाम दिलवाया जा सकता है। ऐसे में इन अपराधियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की तैयारी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस द्वारा तैयार की गई कुख्यातों की सूची नाटू, सरदरवा, विवेक और सुमित समेत कुल 16 अपराधियों के नाम शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन सभी अपराधियों के नामों की लिस्ट तैयार कर दूसरे जेल में शिफ्ट करने का प्रस्ताव पटना के डीएम कुमार रवि को भेज दिया गया है। डीएम की मंजूरी मिलते ही इन कुख्यात अपराधियों को बेऊर से भागलपुर और बक्सर जेल शिफ्ट कर दिया जायेगा। पटना पुलिस ने दूसरा बड़ा कदम हर क्षेत्र के बदमाशों को तड़ीपार करने पर उठाने जा रही है। एसएसपी उपेंद्र शर्मा के अनुसार अब तक 231 बदमाशों को तड़ीपार कर दिया गया है। चुनाव खत्म होने तक ये सभी अपने क्षेत्र में नहीं रहेंगे। इन्हें दूसरे क्षेत्र में तय किए गए थानों में जाकर हर दिन अपनी हाजिरी लगवानी होगी। इसके बाद 25 हजार 936 लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है, जबकि 4611 लोगों से थानों में बांड भरवाया गया है ranjana pandey



