रांची PMLA कोर्ट में राहुल गाँधी की आज पेशी, आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

0
RANCHI PMLA COAT

रांची के PMLA कोर्ट में आज राहुल गाँधी की सुनवाई होगी.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में यह सुनवाई होगी .पिछली सुनवाई 21 मई को हुई थी जिसमे राहुल गाँधी उपस्तित नही हो पाए थे.फिर कोर्ट ने समन किया था 11 जून को राहुल गांधी को सशरीर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया.मालूम हो कि राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने कोर्ट में याचिका दायर की थी की राहुल गांधी ने जो बयान दिया है वो अपमानजनक है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाय।नवीन झा ने राहुल गाँधी पर यह आरोप 2018 में लगाया था.राहुल गाँधी ने अमित शाह को हत्यारा कहा था.दिल्ली के एक कार्यक्रम में यह कहा गया था राहुल गांधी ने यह कहा था कि भारतीय जनता पार्टी में अमित शाह जैसे लोग पार्टी के अध्यक्ष बन जाते हैं लेकिन कांग्रेस में ऐसा कभी नहीं हो सकता.अब देखना यह बाकि है की आज भी राहुल गाँधी रांची PMLA कोर्ट पहुंचते है की नही.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here