झारखंड में 14 जून तक जारी रहेगा लू का कहर

0
heat wave

रांची: झारखंड में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं।सोमवार दोपहर राजधानी रांची के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में लोग चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से परेशान रहे। दोपहर बाद मौसम का मिजाज फिर बदल गया। इससे लोगों को राहत मिली। कुछ ही घंटों में रांची समेत कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश होगी। बिजली गिरने की भी संभावना है।11 जून को भी कई जिलों में लू देखने को मिला।12 जून को लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में लू चल सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।राज्य में 14 जून तक लू का कहर जारी रहेगा। इस बीच कुछ जिलों में बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन घंटों के दौरान रांची शहर में गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है। तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) भी चल सकती हैं। रांची, खूंटी, लातेहार और दुमका जिले के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने खराब मौसम को देखते हुए घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। बारिश के दौरान पेड़ के नीचे नहीं रहने की सलाह दी है। किसानों को मौसम साफ होने का इंतजार करने को कहा है। खराब मौसम होने पर खेतों से बाहर सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here