दरभंगा, बिहार : राहुल गांधी ने आज कहा महागठबंधन की सरकार हर धर्म, हर जाति की सरकार होगी। हमारी सरकार बिहार को विकास की पटरी पर लाएगी। इसमें हर वर्ग के लिए जगह होगी और सभी का सम्मान होगा।हमने अतिपिछड़ा वर्ग के लिए एक ‘स्पेशल मेनिफेस्टो’ बनाया है, जिसे हम लागू करेंगे।इसके अलावा राहुल गांधी ने आज ये भी कहा है कि “नरेंद्र मोदी ट्रंप से डरते हैं। ट्रंप ने 50 बार कहा कि उसने नरेंद्र मोदी को डराकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रुकवाया है, लेकिन मोदी जी के मुंह से ‘चूं’ तक नहीं निकला। ट्रंप हर दिन, अलग-अलग देशों में जाकर नरेंद्र मोदी का अपमान कर रहा है, लेकिन नरेंद्र मोदी ने एक बार नहीं कहा कि ट्रंप झूठ बोल रहा है।नरेंद्र मोदी में कुछ कहने का दम ही नहीं है। ऐसा आदमी बिहार में कभी विकास नहीं ला सकता। 1971 की लड़ाई में इंदिरा गांधी जी ने अमेरिका के राष्ट्रपति से साफ कह दिया था- हम आपसे नहीं डरते- प्रधानमंत्री ऐसे होते हैं।”




