केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री JP Nadda का मंत्री सुदिव्य सोनू ने आभार जताया है.मंत्री ने झारखण्ड की जनता के हित में पीपीपी मोड पर चार नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हेतु झारखण्ड सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने के लिए आपका हृदय से आभार व्यक्त किया है। मंत्री सुदिव्य सोनू कहते हैं ”माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व में झारखण्ड सरकार राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मज़बूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। केंद्र और राज्य सरकार के इस साझा प्रयास से झारखण्ड के चार जिलों में नए अस्पतालों की स्थापना के साथ आधुनिक चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के नए द्वार खुलेंगे।इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए एक बार फिर आपका धन्यवाद करता हूँ और भविष्य में भी आपके मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा रखता हूँ।”




