रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 नवंबर को राँची में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में 10,000 अभ्यर्थियों को एक साथ नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।पहले यह कार्यक्रम 6 नवंबर को सरायकेला में आयोजित होने वाला था।इसमें 8000 सहायक आचार्य, झारखंड सिविल सेवा, स्वास्थ्य, उद्योग व अन्य विभागों के चयनित युवा शामिल रहेंगे।18 नवंबर को शुरू हो रहे आपकी योजना-आपकी सरकार कार्यक्रम का इस दिन समापन होना है। साथ ही हेमंत सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहला वर्ष भी पूरा हो रहा है। इस अवसर पर रांची में आयोजित होनेवाले एक बड़े कार्यक्रम में इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।अब छठी से आठवीं के स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य में गणित-विज्ञान विषय के 414, भाषा के 813, सामाजिक विज्ञान के 2,718 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं, पहली से पांचवीं के इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 4,263 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाना है।


