चाईबासा:झारखंड में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में घायल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 58 वर्षीय इंस्पेक्टर की बृहस्पतिवार (30 अक्टूबर, 2025) को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मौ*त हो गयी।सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के एक अधिकारी ने बताया कि इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा को 10 अक्टूबर को झारखंड के वेस्ट सिंहभूम जिले में माओवादियों के खिलाफ एक ऑपरेशन के दौरान हुए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) ब्लास्ट में बाएं पैर में गंभीर चोटें आई थीं।बिहार के रहने वाले मिश्रा को झारखंड से एयरलिफ्ट करके 11 अक्टूबर से ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने 30 अक्टूबर की सुबह आखिरी सांस ली।


