रांची : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष को गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान रांची के हटिया में झारखंड के विधायकों से मिले।भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार धीरे-धीरे सार्वजनिक क्षेत्र को खत्म कर रही है… केंद्र सरकार चाहती है कि HEC काम न करे और आने वाले दिनों में वे HEC का नाम बदलकर अडानी का नेमप्लेट लगा देंगे। वे इसका निजीकरण करना चाहते हैं… मैं जहां भी जाता हूं, मुझे पीएसयू के लोग हाथों में पोस्टर लेकर खड़े दिखते हैं। चाहे BHEL हो, HAL हो या HEC, सभी को धीरे-धीरे अडानी के हवाले किया जा रहा है।”



